फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Car collides with a truck parked on the road, two injured

Basti News: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो जख्मी

Wed, 28 May 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Car collides with a truck parked on the road, two injured
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र में बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के असनहरा पड़ाव पर मंगलवार भोर 3.45 बजे कोयला लादकर चंदौली से बढ़नी जा रहे ट्रक में पीछे से कार टकरा गई।
विज्ञापन

कार में सवार चंदौली के दिलीप और अलीगढ़वा सिद्धार्थनगर के लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची असनहरा चौकी पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से सीएचसी बेवा भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। हादसे में घायलों की पहचान चंदौली निवासी दिलीप (40) व लवकुश (35) अलीगढ़वा सिद्धार्थनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन

कार सवार चंदौली निवासी दिलीप और लवकुश अलीगढ़वा सिद्धार्थनगर जा रहे थे कि रास्ते में हादसे के शिकार हो गये।असनहरा चौकी पुलिस ने परिजनों को सूचित कर घायलों को अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed