{"_id":"6175ab37f203ed496a73451d","slug":"car-collided-with-truck-engineer-couple-injured-basti-news-gkp414097983","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई कार, इंजीनियर दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई कार, इंजीनियर दंपती घायल
विज्ञापन
ट्रक से टकराई कार, इंजीनियर दंपती घायल
बस्ती। कप्तानगंज थाने के खजुहा के पास फोरलेन पर रविवार सुबह कार पीछे से ट्रक से टकरा गई। हादसे में इंजीनियर दंपती को गंभीर चोटें आईं। जबकि कार में सवार चार बच्चों को भी हल्की चोटें आईं। आसपास के लोगों ने घायलों को कप्तानगंज सीएचसी में भर्ती कराया।
सिद्धार्थनगर के नौगढ़ निवासी इरशाद खान मुंबई में एक कंपनी में इंजीनियर हैं। शनिवार रात वह कार से पत्नी और बच्चों के साथ घर आ रहे थे। रविवार सुबह छह बजे खजुहा गांव के पास कार के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार ट्रक में जा घुसी। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवारों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। कार में सवार इरशाद खान (38), पत्नी परवीन (36) गंभीर रूप से घायल हो गई। बड़ी बेटी शिफा (13) बेटा आतिफ (नौ), आकिब (सात) व आदिल (पांच) को हल्की चोटें आईं। इरशाद और पत्नी परवीन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।