{"_id":"63d8189364672c080d792328","slug":"car-collided-with-trailer-one-youth-died-another-injured-basti-news-gkp4658931148-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेलर से कार की टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेलर से कार की टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Tue, 31 Jan 2023 05:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : istock
बांसी मार्ग पर रूधौली थानाक्षेत्र के अनदेउरा चौराहे पर स्थित बाइक एजेंसी के सामनेे ट्रेलर और एक कार के बीच हुई सड़क दुर्घटना एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक को गंभीर रूप से घायल होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार रात एक ट्रेलर बस्ती से सिद्धार्थनगर की ओर जा रहा था। अनदेउरा चौराहे के पास दिल्ली का नंबर लिखी कार से अचानक टक्कर हो गई। घटना में कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी पर ले जाया गया। जहां रुधौली थानाक्षेत्र के तन्दौठी निवासी सोनू उर्फ आदर्श श्रीवास्तव (32) को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि नगर थाना क्षेत्र के करहली निवासी 30 वर्षीय शुभम दुबे के सिर पर गंभीर चोट होने की वजह से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों की टक्कर के बाद मार्ग अवरूद्ध हो गया था। जिसे कुछ देर में शुरू करा दिया गया। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन