फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Captive women will learn to make idols of gods and goddesses, assistants will be recruited

बंदी महिलाएं सीखेंगी देवी-देवओं की मूर्ति बनाना

Thu, 07 Oct 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Captive women will learn to make idols of gods and goddesses, assistants will be recruited
बंदी महिलाएं सीखेंगी देवी-देवओं की मूर्ति बनाना
विज्ञापन

डीएम ने गौर ब्लॉक में तैनात शिक्षक आलोक शुक्ल को बनाया प्रशिक्षक
धनतेरस पर बाजार में नजर आएंगी पुराने अखबार से बनीं मूर्तियां
गौर(बस्ती)। इस बार धनतेरस पर पुराने अखबार से बनीं देवी-देवताओं की रंग-बिरंगी मूर्तियां बाजार में नजर आएंगी। इसके लिए डीएम सौम्या अग्रवाल ने जेल में बंद महिलाओं से मूर्तियां बनाने के लिए कचरा प्रबंधन में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो चुके गौर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कवलसिया में तैनात कला एवं शिल्प शिक्षक आलोक शुक्ल को प्रशिक्षक बनाया है।

शिक्षक आलोक शुक्ल ने बताया कि सरकार की ओर से चलाए जा रहे मिशन सशक्त के अंतर्गत पहली बार जेल में बंद होने वाली महिलाओं को डीएम के निर्देश पर पुराने अखबार से देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद मूर्तियां तैयार कराई जाएंगी। साथ ही सिलाई मशीन के माध्यम से कपड़ा काटने और सिलाई करने का तौर-तरीका भी बताया जाएगा। जेल अधीक्षक डीके पांडेय ने बताया कि जेल में कुल 46 महिलाएं विभिन्न मामलों में बंद हैं। उन्हीं को सशक्त करने के उद्देश्य डीएम के निर्देश पर देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने के साथ कई तरह की जानकारियां व नृत्य सीखने का मौका मिलेगा ।इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 23 महिलाओं का दो बैच बनाया गया है। प्रत्येक बैच 24 दिन को 24 दिन प्रशिक्षित किया जाएग। नवरात्र के प्रथम दिन से प्रशिक्षण प्रस्तावित है। इनके हाथों से तैयार की गई मूर्तियां बाजार में आकर्षण का केंद्र होंगी। विशेषता यह है कि यह वजन में बेहद हल्की और पर्यावरण के अनुकूल एवं टिकाऊ के साथ कम लागत की होंगी। जेल अधीक्षक ने बताया कि यह पहली बार होगा जब जेल की महिलाओं को इस तरह का हुनर सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed