{"_id":"57f933734f1c1bcd4027066a","slug":"captive-now-want-a-mineral-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी अब मिनरल वाटर पिएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी अब मिनरल वाटर पिएंगे
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
बंदी अब मिनरल वाटर पिएंगे
- फोटो : RajeevGupta/AmarUjala Dehradun
मंडल कारागार के बंदियों को अब पीने के लिए आरओ का पानी मिलेगा। इसके लिए शासन ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। जिससे बस्ती सहित प्रदेश की 28 जेलों में आरओ सिस्टम लगाया जाएगा।
जेलों में बंदियों को शुद्ध पानी मिले इसके लिए शासन के निर्देश पर तीन चरणों में आरओ सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रथम चरण में करीब 25 केंद्रीय कारागार समेत अन्य जनपद न्यायालयों में आरओ सिस्टम लगाए जा चुके हैं। द्वितीय चरण में बस्ती मंडलीय कारागार समेत अन्य 28 जेलों में आरओ सिस्टम लगाए जाने के लिए शासन ने वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति पहले ही प्रदान कर दी थी, शनिवार को रकम भी जारी कर दी गई।
शासन के इस निर्णय से बस्ती जेल के करीब 1200 सौ बंदियों को लाभ होगा। इस आशय का एक पत्र महानिरीक्षक कारागार प्रशासन व सुधार सेवाएं ने जिलाधिकारी व कारागार अधीक्षक को भेजा है। इस बारे में जेलर बीके मिश्र का कहना है कि जेल में दो वाटर कूलर तो लगे हैं लेकिन आरओ सिस्टम की व्यवस्था नहीं है। आरओ सिस्टम लगाए जाने के बाद बंदियों को जेल में शुद्ध पानी मिल सकेगा।