फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Candle march was taken out

Basti: बच्चे की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, कैंडल मार्च निकाल कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग

Sat, 20 Aug 2022 11:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 11:37 AM IST
सार

अखिल भारतीय क्षत्रिय-कुर्मी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप चौधरी व बसपा नेता रामलला गौड़ के नेतृत्व में क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों से आए अनुसूचित जाति के लोगों ने आरोपी शिक्षक छैल सिंह के प्रति नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Candle march was taken out
बनकटी में कैंडल मार्च के बाद धरने पर बैठे लोग। - फोटो : BASTI

विस्तार

 राजस्थान के जालौर में नौ वर्षीय अनुसूचित जाति के बच्चे की पिटाई से मौत होने के मामले में आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को बनकटी नगर पंचायत के आजादनगर स्थित पार्क से कैंडल मार्च निकाला। आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन


अखिल भारतीय क्षत्रिय-कुर्मी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप चौधरी व बसपा नेता रामलला गौड़ के नेतृत्व में क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों से आए अनुसूचित जाति के लोगों ने आरोपी शिक्षक छैल सिंह के प्रति नाराजगी जताई। उन्होेंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत देशभर में अनुसूचित जाति के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी यदि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस घटना का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर लालचंद, इंद्रदेव, रामरक्षा, कल्लू, प्रकाश, श्यामबली, राधेश्याम, सीता देवी, ममता, आशा देवी, दीपांजलि देवी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed