{"_id":"6519c26d4758aff6d3038264","slug":"can-take-admission-till-20th-october-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5190-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय में अब 20 अक्तूबर तक ले सकते हैं प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय में अब 20 अक्तूबर तक ले सकते हैं प्रवेश
Mon, 02 Oct 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रहा मुक्त विश्वविद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में आनलाइन प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में स्थित अध्ययन केंद्र के समन्वयक डाॅ. शिवेंद्र मोहन पांडेय ने बताया कि छात्रों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। प्रवेशार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश पोर्टल पर जाकर छात्र सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
केंद्र समन्वयक ने बताया कि कोरोना के बाद मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की रुचि बढ़ी है। केंद्र पर हर सत्र में चार सौ से पांच सौ विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। ऑनलाइन प्रवेश शिक्षार्थियों के लिए मददगार भी साबित हो रहा है। वह पढ़ाई के साथ अन्य कार्य भी आसानी से कर ले रहे हैं। आर्थिक रुप से आत्म निर्भर विद्यार्थियों के लिए यह वरदान साबित हो रहा है। बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम, पत्रकारिता एवं जनसंचार, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, योग, बीसीए, वेब टेक्नोलॉजी, डेयरी उद्योग, पंचायती राज, अंत्योदय, एकात्म मानववाद, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, जैविक खेती, बागवानी, फॉरेंसिक साइंस तथा कोविड-19 आदि कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं।
...
एमबीए, एमसीए में प्रवेश के लिए भी कराएं पंजीकरण
- चालू शैक्षिक सत्र में एमबीए एवं एमसीए में प्रवेश के इच्छुक प्रवेशार्थियों के पंजीकरण करा सकते हैं। एमबीए एवं एमसीए में इस बार प्रवेश परीक्षा का आयोजन न करके निर्धारित शैक्षिक योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। शिक्षार्थी वेबसाइट व वेब लिंक पर पंजीकरण कराते हुए प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।