फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Campaign will run, Ayushman card will be made

छूटे परिवारों के लिए चलेगा अभियान, बनेगा आयुष्मान कार्ड

Thu, 22 Jul 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Campaign will run, Ayushman card will be made
चलेगा अभियान, बनेगा आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन

26 जुलाई से नौ अगस्त तक मनाया जाएगा पखवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को कार्ड उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। 26 जुलाई से नौ अगस्त तक प्रस्तावित इस पखवाड़े के दौरान गांव-गांव कैंप लगाकर छूटे परिवारों का कार्ड बनवाकर उन्हें लाभान्वित कराया जाएगा। 10 मार्च 2021 से 31 मार्च 2021 तक आयुष्मान आपके द्वार अभियान के दौरान भी आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे।
आयुष्मान योजना के प्रभारी नोडल अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि प्रदेश में योजना से आच्छादित 57 प्रतिशत परिवार ऐसे हैं, जिनके एक भी सदस्य के पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध नहीं है। यह लक्षित लाभार्थियों की एक बड़ी संख्या है जो योजना के संचालन के लगभग दो साल बाद भी इसके लाभ से वंचित हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने 26 जुलाई से आयुष्मान पखवाड़ा चलाए जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान लक्षित परिवारों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आयुष्मान कैंप तक लाने व परिवार के ज्यादा से ज्यादा लोगों का कार्ड बनवाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान में ऐसे परिवारों को लक्षित किया जाएगा, जिनके पास एक भी कार्ड नहीं है।
विज्ञापन

पांच लाख तक का होता है निशुल्क इलाज
योजना से आच्छादित परिवार का एक साल में पांच लाख तक नि:शुल्क इलाज होता है। इसके लिए लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य है। योजना में शामिल सरकारी व निजी अस्पताल में इलाज की सुविधा पूरे देश में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस बोर्ड पर चस्पा होगी सूची
लक्षित लाभार्थियों की ग्रामसभावार व वार्ड वार सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। ऐसे लाभार्थी परिवार जिनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, उनका डाटा अभियान से पूर्व जिले को उपलब्ध करा दिया जाएगा। कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी को कैंप में आधार कार्ड व राशन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। कैंप की तिथि व स्थल की सूचना आशा कार्यकर्ता द्वारा लाभार्थी परिवारों को पूर्व में दी जाएगी।
टास्कफोर्स का किया जाएगा गठन
जनपद स्तर पर सीडीओ की अध्यक्षता में टास्कफोर्स का गठन किया जाएगा। इसमें पंचायतीराज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, आईसीडीएस आदि विभागों के नोडल ऑफिसर को शामिल किया जाएगा। टास्कफोर्स द्वारा अभियान के दौरान कार्ड बनाने की प्रगति का नियमित अनुश्रवण किया जाएगा। विभिन्न विभागों के फील्ड वर्कर्स क्षेत्रीय आशा के साथ समन्वय स्थापित कर लक्षित परिवारों को कैंप तक लाने में सहयोग प्रदान करेंगे। कार्ड बनाने में कॉमन सर्विस सेंटर का सहयोग लिया जाएगा।

अब तक बनाए जा चुके हैं 1.56 लाख कार्ड
डॉ. एफ हुसैन के मुताबिक जिले में अब तक 1.56 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिले में लाभार्थी परिवारों की संख्या 1.59 लाख है। अनुमान के अनुसार 7.95 लाख लोगों को योजना का लाभ मिलना है। अब तक लगभग 20 प्रतिशत लाभार्थियों का ही गोल्डन कार्ड बनाया जा सका है। जिले में लगभग 56 प्रतिशत ऐसे लाभार्थी परिवार हैं, जिनमें परिवार के एक भी सदस्य का कार्ड नहीं बन सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed