फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Called to speak out for rights

Basti News: हक के लिए मुखर होने का किया आह्वान

Sun, 03 Aug 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 03 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Called to speak out for rights
बस्ती। आयुर्वेदिक एंड यूनानी निदेशालय मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन के मंडलीय अधिवेशन में शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से आशुतोष कुमार पांडेय को मंडल अध्यक्ष और मुकेश कुमार शर्मा को मंत्री घोषित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष एसपी सिंह ने अपने हक के लिए मुखर होने के लिए कर्मचारियों का आह्वान किया। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि हक के लिए मुखर होना होगा। प्रदेश स्तर पर लड़ाई जारी है। बताया कि विभाग में समन्वय बनाकर कार्य करें। खींचतान से बचना चाहिए। एकजुट होकर ही कोई लड़ाई जीती जा सकती है। ऐसे में समन्वय बना रहना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष एसपी सिंह और प्रांतीय मंत्री दीपक श्रीवास्तव की देखरेख में हुए चुनाव में अंकुरम यादव उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार चौरसिया संगठन मंत्री और परवेज अहमद को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। चुने गए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। संयुक्त मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव, राजकुमार पाठक मौजूद रहे। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जो भी समस्या पटल तक आती है उसका निराकरण कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed