{"_id":"61e8532e6815b565de1ae333","slug":"byker-injured-basti-news-gkp424268743","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर चौकड़ी टोल प्लाजा के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी ओझा गांव के रहने वाले 21 वर्षीय सुनील कुमार बुधवार को अपनी बाइक लेकर छावनी से हर्रैया की तरफ आ रहे थे। शाम चार बजे छावनी थाना बबुरहवा फ्लाई ओवर पार करके टोल के निकट पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। छावनी के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया।