{"_id":"620ff2d07a08f66d8a27e2d4","slug":"byke-rally-green-flag-from-dm-basti-news-gkp4273958130","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकली बाइक रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकली बाइक रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने मतदाता जागरुकता बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
बस्ती। विधानसभा निर्वाचन में अधिकाधिक मतदान कराने के लिए डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने प्रेस क्लब से हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। बाइक रैली कंपनीबाग, गांधीनगर, कटेश्वर पार्क, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, करुआ बाबा स्थान होते हुए रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुई। डीएम ने पत्रकारों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
इससे पहले प्रेस क्लब में डीएम, एसपी व डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, स्वीप आईकॉन डॉ. श्रेया ने दीप प्रज्ज्वलित करके मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। डीएम ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान को गति प्रदान करने में मीडिया का सराहनीय योगदान है। अपील की कि मतदान के दिन तीन मार्च को वे स्वयं मतदान करें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। एसपी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया का विशेष योगदान है। स्वीप आईकॉन डॉ. श्रेया ने बाइक से मतदाता जागरूकता रैली का नेतृत्व किया।संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय तथा रामकृष्ण लाल जगमग, बाबूराम वर्मा, रहमान अली रहमान एवं सुशील सिंह ने मतदाता जागरूकता गीत के सुनाया। स्वागत डीडीओ/नोडल स्वीप अजीत कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक, सूचना प्रभाकर तिवारी तथा ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, डॉ सिम्मी भाटिया, संध्या दीक्षित, हीना ने किया।