फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Byke hit the wall and one died

अपराध संक्षिप्त-3

Mon, 28 Mar 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Byke hit the wall and one died
दीवार से टकराई मोटरसाइकिल, एक की मौत
विज्ञापन

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम गाव निवासी दिलीप कुमार व इसी गांव के मुरारी मोटर साइकिल से बस्ती जा रहे थे। महसों विजय प्रताप इंटर कालेज के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दीवाल से टकरा गई। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।मौके पर पहुंचे महसों पुलिस चौकी इंचार्ज सूर्य भान यादव, विजय गुप्ता ,गजेंद्र सिंह, राम सिंह यादव, साहब प्रसाद ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। इनमें गंभीर रूप से घायल मुरारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दिलीप कुमार का इलाज चल रहा है।
वांछित व आरोपितों के खिलाफ चला अभियान
बस्ती। जिले भर में वारंटी व वांछितों के खिलाफ चले अभियान में विभिन्न थानों में धरपकड़ की गई। पुलिस कार्यालय के अनुसार थानाध्यक्ष लालगंज उमाशंकर त्रिपाठी की टीम ने पॉक्सो एक्ट के दो आरोपितों को चौबाह गांव के पास से पकड़ा। एनआई एक्ट में वारंटी गोवर्धन को ग्राम चैनपुर उर्फ कौलपुर से पकड़ा गया। वहीं कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कलवारी प्रतिनिधि के मुताबिक रामजीत व वेद प्रसाद निवासी सुभावपुर थाना कलवारी के अलावा रोशन लाल निवासी मालपुर तथा रामशब्द निवासी गाना थाना कलवारी के विरूद्ध न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। सभी को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अरविन्द शाही ने बताया कि धरपकड़ करने वाली टीम में एसआई सत्य प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल चंद्रकेश यादव, आजम खान, अरविंद यादव, रामअचल गौतम शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

मारपीट में चार पर केस
कलवारी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के बखड़ौरा गांव में कूड़ा फेंकने का उलाहना देने वालों को मारपीट कर घायल करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में चांद तारा निवासी बखड़ौरा थाना कलवारी ने लिखा है कि उसके गली में बगल की लक्ष्मी ने कूड़ा फेंका था। उसी का उलाहना देने उनके घर गयी तो लक्ष्मी, वीरेंद्र, रामअधीन व धर्मेन्द्र की औरत उसे मारने लगी। गुहार पर उसकी बेटी अनीशा, अनीता तथा बहु आरती बचाने आई तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed