फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Business worth Rs 1.15 crore in Khadi exhibition

Basti News: समाधान दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने दिया धरना

Sun, 05 Jan 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 05 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Business worth Rs 1.15 crore in Khadi exhibition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुधौली, भानपुर (बस्ती)। गाजीपुर में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में रुधौली, भानपुर सहित अन्य तहसील के लेखपालों ने शनिवार धरना-प्रदर्शन किया। संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों एवं राजस्व निरीक्षकों ने तहसील परिसर में धरना दिया और नारेबाजी की। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई को गलत बताते हुए गिरफ्तार लेखपाल को रिहा करने की मांग की।
राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आशुतोष तिवारी को सौंपा। धरने का नेतृत्व राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र चौबे एवं लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने किया।
विज्ञापन

संचालन लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमेर चौधरी ने किया ।इस मौके पर संतोष चौधरी, मंटू शर्मा, संतोष शाक्य, मोहित श्रीवास्तव, प्रियंका शुक्ला, अरविंद उपाध्याय ,रवि प्रकाश पाठक सहित सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार रुधौली में लेखपाल संघ के बैनर तले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए लेखपाल धरने पर बैठे रहे। संगठन के तहसील अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि एंटी करप्शन टीम को यदि कोई लेखपाल भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसे पहले उस प्रकरण की जांच करनी चाहिए। दोष सिद्ध होने पर ही जेल भेजा जाए।

इस दौरान तहसील मंत्री प्रमोद चौधरी, जिला मंत्री अंकित चौधरी, वशिष्ठ मुनि, सूर्यभान पाठक, धर्मेंद्र कुमार, उग्रनाथ उपाध्याय, राजेंद्र वर्मा, जयंती शुक्ला, पूजा, प्रेरणा, मनोज, सुनील, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed