{"_id":"6727cae2585ad019cf041bb2","slug":"buses-will-be-available-all-the-time-till-10th-november-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126695-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 10 नवंबर तक हर वक्त मिलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 10 नवंबर तक हर वक्त मिलेंगी बसें
Mon, 04 Nov 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
छठ पर्व को लेकर रोडवेज की खास तैयारी
- परिवहन निगम ने लंबे रूटों पर की अतिरिक्त बसों की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छठ के बाद घरों से वापस अपने कार्यस्थलों पर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है। यह वह बसें हैं जो नियमित रूप से बस्ती से लखनऊ-दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों के अतिरिक्त संचालित की जाएंगी। 10 नवंबर तक चलने वाली इन बसों को खास तौर से छठ पर घर आने वाले प्रवासियों को काम पर लौटने के लिए चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा सबसे अधिक जोर लखनऊ व दिल्ली जैसे महानगरों तक सेवा देने के लिए किया गया है।
बसों की नियमित निगरानी के लिए वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह, वरिष्ठ सहायक अभिनव श्रीवास्तव, कर्मचारी नेता इंद्रजीत तिवारी, कन्हैया सिंह, सत्यदेव मिश्रा, मनीष कुमार श्रीवास्तव और अन्य कर्मियों की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि इस बीच गंभीर रूप से बीमार कर्मियों अथवा परिवार में दुखद हादसे पर ही अवकाश मिल सकेगा। वहीं, इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले चालकों व परिचालकों समेत अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कृत व सम्मानित भी किया जाएगा। 12 दिन तक लगातार ड्यूटी करने वाले नियमित व संविदा चालक-परिचालक को 42 सौ व लगातार 13 दिन तक ड्यूटी करने वालों को 52 सौ रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बताया कि डिपो व वर्कशॉप के नियमित व आउटसोर्सिंग कार्मिकों को 12 दिन पर 18 सौ व 13 दिन लगातार ड्यूटी करने वालों को 21 सौ रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। चालकों-परिचालकों को जहां प्रतिदिन 300 किमी का लक्ष्य दिया गया है, वहीं अतिरिक्त किमी सेवा देने पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
-- -