{"_id":"9b20605f6f91116e851bbd489686df41","slug":"bus-truck-colided-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ट्रक की टक्कर से तीन घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ट्रक की टक्कर से तीन घायल, दो की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। फोरलेन पर मंगलवार की शाम रोडवेज से अनुबंधित बस मड़वानगर टोल
विज्ञापन
प्लाजा के पास ट्रक के पीछे जा टकराई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को देर शाम एक अनुबंधित बस बस्ती की ओर से गोरखपुर की ओर जा रही थी। उसके सामने एक ट्रक चल रहा था। मड़वानगर टोल प्लाजा से थोड़ा आगे पहुंचने पर ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक ली तो पीछे चल रही बस ट्रक से भिड़ गई।
इस हादसे में बस सवार गोरखपुर जिले में तैनात सिपाही राजेंद्र यादव, सिकरीगंज गोरखपुर निवासी विनय पांडेय और ट्रांसपोर्ट नगर गोरखपुर की वाली कंचन कश्यप घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।
ट्रक व जीप की टक्कर में एक घायल
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास ही एक ट्रक और जीप के टक्कर में जीप चालक मोहम्मद अली पुत्र बरकत निवासी डुमरियागंज सिद्घार्थनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना मंगलवार की देर शाम सवा सात बजे की बताई गई है।