फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bus overturns after hitting railing, 45 passengers injured

Basti News: अजमेर शरीफ से बिहार जा रही बस रेलिंग से टकराकर पलटी, 45 यात्री घायल

Mon, 08 Jul 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 08 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bus overturns after hitting railing, 45 passengers injured
कप्तानगंज फ्लाई ओवर के पास पलटी बस
कप्तानगंज मुख्य चौराहे के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं सभी बस यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अजमेर शरीफ से अकीदतमंदों को लेकर सीतामढ़ी (बिहार) जा रही बस कप्तानगंज कस्बे में फोरलेन के डिवाइडर की रेलिंग से टकरा कर पलट गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायलों को निकालकर सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। हादसे में बस में सवार 45 यात्रियों में से अधिकतर घायल हो गए। सात की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी यात्री बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। बस छोड़कर चालक भाग गया। बस पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में ताजमूल खातून (60) पत्नी वसरार अहमद निवासी सीतामढ़ी बिहार, अलहुर मंसूर (62) पुत्र अतहुर अली निवासी परिहार थाना सीतामढ़ी बिहार, जुबेर खातून (40) पत्नी इदरीस निवासी कमलडाह, सायरुल खातून (50) पत्नी अब्बास लारी निवासी कमलडीह, शबाना खातून (40) पत्नी अरमान मंसूर, आमना खातून (50) पत्नी गुफ्फूर निवासी परिहार, रिजवाना खातून (40) पत्नी निजामुद्दीन निवासी बसाहिया, सीतामढ़ी बिहार, साहिबान खातून (50) पत्नी अज्ञात कमलड़ाह घायल हो गईं।
विज्ञापन

इसके अलावा मोहम्मद सलीम (65) पुत्र दिलशाद अहमद निवासी कमल डाह,पसोधन खातून (30) पत्नी इसराइल निवासी बेरावस, मोहम्मद कुर्बान (45) पुत्र आसिफुर मंसूरी निवासी पंडरी रोड, अताउल मंसूरी पुत्र जलील मंसूरी, शहनवाज (4) पुत्र मुफीस , शबरीन (5) पुत्र नाजिर मंसूरी, जफीर खान (39) पुत्र हनीफ, हसीना खातून पत्नी जफीर खान, मोहम्मद खलील, शायरूल खातून, सेहरा खातून, रिजवान खातून, कलम नादाब, सत्थू सहित कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें ताजमूल खातून,अलहूर मंसूर, जुबेर खातून, सायरुल खातून, सबाना खातून और अमाना खातून को जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। बाकी घायलों का इलाज सीएचसी कप्तानगंज में चल रहा है। सीओ कलवारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। बस को क्रेन से किनारे करवा दिया गया है। यातायात में कोई बाधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed