फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Burnt transformer not replaced even after a week

Basti News: एक सप्ताह बाद भी नहीं बदला गया जला ट्रांसफार्मर

Sat, 21 Jun 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 21 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Burnt transformer not replaced even after a week
बनकटी। देईसाड़ उपकेंद्र के कड़सरी गांव में एक सप्ताह पूर्व जले 16 केवी के ट्रांसफार्मर को अब तक बदला नहीं जा सका है। करीब 20 घरों की बत्ती एक सप्ताह से गुल है और ग्रामीण इस उमस भरी गर्मी में बिना बिजली पंखे के रहने के लिए बाध्य हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, 13 जून को आये आंधी-पानी में कड़सरी गांव में आधा दर्जन पोल गिर गए थे। बिजली कर्मियों ने मशक्कत कर पोलों को ठीक कर टूटे तारों को जोड़ा तो पता चला कि यहां ट्रांसफार्मर भी खराब हो चुका है। एक सप्ताह बाद भी बिजली आपूर्ति को बहाल नहीं हो सकी है। गांव के एक पुरवे के करीब 20 परिवार भीषण गर्मी में परेशान हैं। गांव के रंगीलाल, बबलू दूवे, छोटेलाल, चंद़शेखर, अमीन, कृष्ण कुमार, फूलदेव आदि ने बताया कि शिकायत के एक सप्ताह बाद भी ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका है।
विज्ञापन

बिजली निगम के एसडीओ प्रभाकर कुमार ने बताया कि तार व पोल बदलकर लाइन चालू कराई गई तो पता चला कि टांसफार्मर भी जल गया है। पहले मालूम होता तो अब तक बदल दिया गया होता। इसे दो दिन के अंदर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed