{"_id":"57a37b434f1c1ba96f2b89aa","slug":"burnt-effigies-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री का पुतला फूंका
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
हलुआ बाजार कस्बे मे अपना दल के कार्यकर्ताओं ने राधेश्याम सिंह का किया पुतला दहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर के अपर मुख्य अधिकारी को अपशब्द कहने को लेकर सुर्खियों में रहे सूबे के राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के खिलाफ अपना दल ने मोर्चा खोल दिया। बृहस्पतिवार को जिला महासचिव रामकुमार पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हलुआ बाजार के सांवडीह चौराहे पर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
जिला महासचिव रामकुमार पटेल ने कहा कि कुशीनगर के अपर मुख्य अधिकारी उमेश पटेल को विधायक ने जिस तरह से गालियां दीं, उससे आम जन आहत हैं। अधिकारी के तहरीर देने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाई न होना यह साबित करता है कि प्रदेश सरकार राधेश्याम सिंह के साथ खड़ी है। इस मौके पर देवा द्विवेदी, मस्तराम वर्मा, गुड्डू वर्मा, इकबाल अहमद, रामअनुज चौधरी, रामसागर, विमला देवी आदि रहे।