फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Burnt an effigy of Pakistan

पाकिस्तान का पुतला जलाया

Mon, 19 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 19 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Burnt an effigy of Pakistan
रूधौली कस्बे मे भाजयुमो ने पाकिस्तान का किया पुतला दहन।
उड़ी सैन्य मुख्यालय पर आतंकी हमले में जवानों की शहादत से नाराज विभिन्न संगठनों के लोगों ने सोमवार को पाकिस्तान, पाक पीएम और आतंकी हाफिज सईद का पुतला जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा की अगुवाई में सोमवार को  शास्त्री चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाया। युवा कांग्रेस नेताओ ने पाकिस्तान का पुतला फूंकने से पूर्व पाक  प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के चेहरों पर कालिख पोतकर विरोध प्रदर्शन किया। मांग किया कि शहीदों के शहादत का भारत कड़ा जवाब दे। इस मौके पर अमर बहादुर शुक्ल, ज्ञानेंद्र पांडेय सचिन  शुक्ल, आदित्य त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सपा के पूर्व जिला महासचिव  सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने न्याय मार्ग पर पाक  प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंकते हुए केन्द्र सरकार से मामले में  कठोर कार्रवाई की मांग की। सपा नेता सुरेंद्र यादव, इबादुलहक, विजय यादव, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह भोलू ने  कहा कि आतंकवाद को समाप्त करने के लिए सभी राजनीतिक दलों को एक स्वर से एकजुटता का परिचय देना चाहिए। इस मौके पर राजाराम यादव, रामजतन यादव, मोनू  यदुवंश, सरदार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में बभनान में भाजपा नेता जटाशंकर शुक्ल की अगुवाई में पाक प्रधनमंत्री नवाज शरीफ और आतंकी हाफिज सईद का पुतला जलाकर विरोध जताया गया। इस मौके पर श्रीप्रकाश गुप्ता, संतोष शुक्ल, श्याम बहादुर सिंह, शिवपूजन सिंह आदि मौजूद रहे।

विशुनपुरवा चौराहे पर भाजयुमो के सल्टौआ सेक्टर प्रभारी  राकेश उपाध्याय की अगुवाई में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। कप्तानगंज क्षेत्र के लोगों ने ब्लाक परिसर में शहीदों के नाम पर लगाए गए शिलापट्ट के पास कैंडिल रख कर शहीदों को  नमन किया। कैडिंल मार्च में एसओ कप्तानगंज शिवबरन यादव अपने हमराहियों के साथ मौजूद रहे।


इस मौके पर बृजेश गुप्ता, हृदयराम यादव, केपी सिंह, इंद्रद्रेव मिश्रा, सोनू मिश्रा, मोहन मादनवाल, सत्य साहब, मो. करीम, जटाशंकर पांडेय, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष  वीरेंद्र प्रताप पांडेय ने कहा कि विदेश नीति के परंपरागत नीतियों के  उल्लंघन का दुष्परिणाम देश को भोगना पड़ रहा है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर  द्विवेदी ने आतंकी हमले का शिकार हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते  हुए कहा कि केन्द्र सरकार को  आतंकवाद पर नकेल लगाने के लिये कठोर निर्णय लेना होगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में  आतंकी हमले की निंदा की गई। इस मौके पर परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामअधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद, प्रमोद आदि मौजूद रहे।अधिवक्ताओं ने भी शहीद जवानों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सोमवार को शोक संवेदना में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए आतंक का पुतला दहन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed