फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bullion businessmen sold tea

सराफा व्यवसायियों ने चाय बेची 

Tue, 29 Mar 2016 12:41 AM IST
basti
basti Updated Tue, 29 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bullion businessmen sold tea
बस्ती में सराफा व्यवसायियों ने डीएम कार्यालय के सामने टी स्टाल लगाकर 24 कैरेट चाय पांच और 23 कैरेट चाय चार रुपये में बेची। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती में एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि के विरोध में सराफा व्यवसायियों विरोध सोमवार को 28वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान डीएम कार्यालय के सामने कारोबारियों ने टी स्टाल लगाकर ‘जेटली ने थमायी केतली’ नारा लगाते हुए अपने विरोध का इजहार किया। इस दौरान स्टाल पर 24 कैरेट चाय पांच और 23 कैरेट चाय चार रुपये में बेंची गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मंगलवार से स्वर्ण व्यापारियों ने जन चेतना रथ निकालकर ‘मेरी आवाज सुनो’ के माध्यम से लोगों को जागरुक करेंगे। 
विज्ञापन


सराफा एवं स्वर्ण व्यवसायी संघ जिलाध्यक्ष कुन्दन वर्मा ने बताया कि सराफा कारोबारियों के साथ केंद्र सरकार हठधर्मिता का परिचय दे रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संरक्षक मणिलाल वर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री को हठधर्मिता की जगह स्वर्ण व्यापारियों की मांगो को मान लेना चाहिए जिससे उन्हें ऐसे विरोध को बाध्य न होना पड़े।
विज्ञापन


चाय का स्टाल लगाकर विरोध प्रदर्शन करने वालों में  विश्वनाथ सोनी, राजेन्द्र कुमार सोनी, रामानन्द सोनी, राजेन्द्र वर्मा, मोहन सोनी, सोहन सोनी, जय प्रकाश, विश्वनाथ वर्मा, विवेक सोनी, गौतम चावला, पंकज सोनी, राजू सोनी, शिवकुमार सोनी, हरिओम सोनी, दिनेश कुमार सोनी, दीपक सोनी, अरविन्द सोनी, रमेश नागर, रवि सोनी, रमेश गुप्ता, जगन्नाथ गुप्ता, अशोक सोनी, दुर्गा प्रसाद सोनी, लुल्लुर सोनी,  सैफुल, अंकुश, महेन्द्र सोनी, इश्तियाक अहमद, मोकर्रम अली, दिवाकर, सुनील कुमार सोनी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed