फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bullies cut down a peepal tree, complaint lodged with police

Basti News: दबंगों ने काट दिया पीपल का पेड़, पुलिस से शिकायत

Mon, 10 Mar 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 10 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bullies cut down a peepal tree, complaint lodged with police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के कड़सरी मिश्र गांव के रहने वाले सेना के जवान विजय प्रताप वर्मा की जमीन में स्थित पीपल के पेड़ को गांव के दबंगों ने काट डाला। इसकी जानकारी डायल 112 पर दी गई। तब आधे से अधिक हिस्से काटकर धराशायी कर दिया गया।
सेना के जवान विजय ने इसकी सूचना कुदरहा चौकी समेत पुलिस उच्चाधिकारियों को दी। लेकिन आरोपियों की धरपकड़ नहीं हो सकी। विजय ने बताया कि उनके घर उनका भाई रहता है। वह किसी काम से कहीं निकला हुआ था। दबंगों ने उनके जमीन पर स्थित पीपल का पेड़ काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

घर आने के बाद भाई ने पेड़ काटने पर एतराज किया तो उसे जानमाल की धमकी दी गई। डायल 112 बुलाने के बाद दबंग मौके से भाग गए। कुदरहा चौकी पर उनके भाई ने दबंगों का नाम दर्शाते हुए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला वन विभाग का बताकर उन्हें वापस कर दिया गया। विजय ने बताया कि वह वर्तमान में सीमा की सुरक्षा में लद्दाख में तैनात है। इस मामले में थानाध्यक्ष लालगंज ने बताया कि प्रकरण वन विभाग से जुड़ा है। इसमें पुलिस और वन विभाग संयुक्त कार्रवाई करेगा।

हालांकि बाद में पूरा मामला डीएफओ जेपी के संज्ञान में लाया गया। उन्होंने मौके पर विभागीय टीम भेजी। कहा कि पीपल का वृक्ष काटना प्रतिबंधित है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed