फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bullies beat up village head during Durga Puja

Basti News: दुर्गा पूजा के दौरान दबंगों ने ग्राम प्रधान को पीटा

Sat, 12 Oct 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 12 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bullies beat up village head during Durga Puja
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। दुर्गा पूजा के दौरान मुंडेरवा क्षेत्र के छितौनी के ग्राम प्रधान को मारने-पीटने, जान से मारने की धमकी देने, उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर देने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान अशोक कुमार निषाद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

ग्राम प्रधान अशोक कुमार निषाद ने प्रार्थनापत्र में कहा है कि उनके गांव छितौनी में कई वर्षो से दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। सात अक्तूबर की रात्र करीब 11 बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुछ लोग दुर्गा पूजा देखने आए थे। इस दौरान वे उत्पात मचाने लगे। गांव के लोगों के मना करने पर गालियां देने लगे। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे और मना करने पर उक्त लोगों ने उनकी हाॅकी-डंडे से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा है कि चाचा रामबीर के हस्तक्षेप पर उनकी जान बचाई। जान से मार देने की धमकी देने के बाद उ चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना मुंडेरवा पुलिस को दी। मगर, पुलिस ने न तो चोटों का मुआयना कर केस दर्ज किया न ही कोई कार्रवाई ही की।ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed