{"_id":"5740b0164f1c1b464aac7365","slug":"budh-purnima-celebraed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुयायियों ने भगवान बुद्ध का दोहराया संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुयायियों ने भगवान बुद्ध का दोहराया संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम को संबोधित करते बसपा नेता विपिन शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महात्मा बुद्ध को याद किया गया। इस दौरान भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। डा. अंबेडकर पार्क समिति मड़वा नगर द्वारा बुद्ध महोत्सव का आयोजन हुअा। अनुयायियों को त्रिशरण पंचशील ग्रहण कराया गया।
इस क्रम में हर्रैया में भगवान बुद्ध को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बसपा नेता विपिन कुमार शुक्ल ने कहा कि सर्व समाज की परिकल्पना करने वाले महात्मा बुद्ध आज भी प्रासंगिक हैं। उनके सिद्धांत और सुझाए मार्ग पर चलकर ही समाज के सभी तबके का सम्यक कल्याण संभव है। इस दौरान सुनील शुक्ल, सुशांत पांडेय, पीयूष शुक्ल आदि तमाम लोग मौजूद रहे। भानपुर, रुधौली, हर्रैया, बभनान, कुदरहा, बनकटी, महादेवा, मुंडेरवा, सोनहा, सल्टौआ, भानपुर, कप्तानगंज, दुबौलिया, विक्रमजोत सहित अन्य क्षेत्र में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई।