फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BSP organised Jansabha

बस्ती में बोले सतीश चंद्र मिश्रा: बुलडोजर की धमकी अब नहीं चलने वाली, जनता देगी जवाब

Sun, 27 Feb 2022 02:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Feb 2022 02:09 PM IST
सार

शनिवार को रुधौली के बुद्धि बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए सतीश मिश्र ने कहा कि बसपा ने महिलाओं को सुरक्षा और सर्व समाज को उचित सम्मान दिया है।

विज्ञापन
BSP organised Jansabha
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बुलडोजर की धमकी अब नहीं चलने वाली है। प्रदेश में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनने जा रही है। इस बात का अहसास योगी को भी हो गया है। वह अपना बोरिया-बिस्तर बांधना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को रुधौली के बुद्धि बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए सतीश मिश्र ने कहा कि बसपा ने महिलाओं को सुरक्षा और सर्व समाज को उचित सम्मान दिया है। आरोप लगाया कि इस सरकार में 100 से अधिक ब्राह्मणों का एनकाउंटर कर दिया गया। इस सरकार ने हाथरस में दलित की बेटी से हुए दुष्कर्म के बाद स्वजनों को उसका शव तक नहीं दिया गया। रात के अंधेरे में अधिकारियों ने मिट्टी का तेल डालकर शव को जलाने का घृणित कार्य किया।
विज्ञापन


कहा कि यहीं की रेनू शर्मा को झूठे मुकदमे में फंसाकर जमानत मिलने के बाद ही उसे जेल से बाहर नहीं आने दिया गया। मरने के बाद उसका शव बाहर आया। खुशी दुबे को बेवजह 20 महीनों से अकारण जेल में रखा गया है। कहा कि प्रदेश में 14 प्रतिशत ब्राह्मण हैं। योगी कितनों पर गोलियां चलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा कि सपा भाजपा के साथ मिली हुई है। वह अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को डराकर वोट हथियाना चाहती है। सपा सरकार में 134 दंगे हुए थे। किसानों की आय दोगुनी करने की बात करने वाली केंद्र सरकार ने 700 किसानों की मौत के बाद चार काले कानून वापस लिया। पांच साल में सिर्फ 25 रुपये गन्ने का मूल्य बढ़ाया, जबकि हमारी सरकार ने 135 से 250 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य किया था। अगर हमारी सरकार बनी तो महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। सरकार ने रोजगार देने के नाम पर बेरोजगारों को धोखा दिया है। सिर्फ बसपा ही बेरोजगगरों को रोजगार दे सकती है। सरकार ने विज्ञापन पर 20 करोड़ रुपये खर्च कर डाले। अगर यही धन प्रदेश के विकास पर खर्च किया होता तो आज स्थिति दूसरी होती। दोहराया कि अगर प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो कर्मचारियों की समस्याओं को दूर किया जाएगा व उनकी पुरानी पेंशन भी बहाल की जाएगी।


सभा को सतीश मिश्रा के बेटे कपिल मिश्रा, प्रत्याशी अशोक मिश्रा, शिवबरन निषाद, कृष्ण कुमार पांडेय, कृपा शंकर श्रीवास्तव, रामसूरत चौधरी, मुख्य जोनल इंचार्ज कल्पनाथ बापू, जिला पंचायत सदस्य अतीक अहमद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भगवानदास, घनश्याम चंद्र खरवार ने भी संबोधित किया। संचालन मुख्य सेक्टर प्रभारी कृष्ण कुमार गौतम ने किया। कार्यक्रम में सुशील तिवारी, मधुसूदन मिश्रा, रामप्रीत यादव, मोहम्मद ताहिर, जिलाध्यक्ष जय हिंद गौतम, गणनायक त्रिपाठी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजीव राव, रवींद्रनाथ, कृष्ण कुमार पांडेय, लवकुश उपाध्याय प्रभात मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed