फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Brother set fire to oil leaking in domestic dispute

घरेलू विवाद में भाई पर तेल उड़ेल लगा दी आग

Wed, 10 Aug 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 10 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Brother set fire to oil leaking in domestic dispute
crime scene - फोटो : crime scene demo
एक दुकान पर हक को लेकर दो भाईयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा उस समय काफी बढ़ गया,जब एक ने दूसरे पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा दी। शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंचे और किसी तरह बुझाया। पुलिस ने घायल एकलाख को जिला  अस्पातल में भर्ती कराया, जहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया  गया।  महबूब आलम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद सफी, मकसूद, शमशाद, इरशाद समेत पांच  लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांधीनगर चौकी इंचार्ज पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि शहर के  हनुमानगढ़ी मंदिर के पास रहने वाले इस परिवार में भाईयों के बीच एक दुकान  को लेकर विवाद चल रहा है। आठ अगस्त की देर रात इसी बात को लेकर कहासुनी हुई  थी। महमूद आलम का आरोप है कि उसके भाई मोहम्मद सफी, मकसूद समेत पांच  लोगों ने मिलकर दूसरे भाई एकलाख (45) पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी,  जिससे उसके शरीर के कुछ हिस्से झुलस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed