{"_id":"6581e9c9176771e09b008f14","slug":"broken-pillars-were-not-replaced-basti-news-c-207-1-sgkp1004-8660-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो दिन बाद भी नहीं बदले गए टूटे खंभे, अंधेरे में बिजली उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो दिन बाद भी नहीं बदले गए टूटे खंभे, अंधेरे में बिजली उपभोक्ता
Wed, 20 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
रविवार को ट्रक में एबी केबल फंसने से टूट गए थे सात खंभे
संवाद न्यूज एजेंसी
टिनिच। विद्युत उपकेंद्र बघौडी क्षेत्र के बजहिया गांव मे दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। 17 दिसंबर दिन को एक ट्रक में एबी केबल फंसने से सात खंभे टूटकर गिर गए थे। टूटे खंभों को न तो हटवाया गया और न ही उनकी जगह दूसरे खंभे लगाए गए हैं।
बघौड़ी उपकेंद्र से टिनिच फीडर को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इसी फीडर पर बजहिया गांव स्थिति है। टूटी लाइन से करीब 55 उपभोक्ताओं के परिसर को बिजली मिलती है। गांव के गुड्डू, गया प्रसाद, सूरज आदि ने बताया कि टूटे खंभों को बदलने का काम शुरू नहीं हो पाया है।
अवर अभियंता अनुज कुमार कन्नौजिया ने बताया कि ठेकेदार को टूटे खंभे बदलने के निर्देश दिए गए हैं। लाइन दुरुस्त करने में दो दिन लग जाएगा।