{"_id":"65905f837732a76dce0054ef","slug":"brainstorming-on-the-development-of-the-city-in-the-municipal-board-meeting-basti-news-c-207-1-bst1001-9251-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शहर के विकास पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शहर के विकास पर मंथन
Sat, 30 Dec 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को हुई। इस दौरान शहर के विकास पर मंथन किया गया। सभासदों ने विकास कार्यों के प्रस्ताव रखें। इस दौरान सभी कार्यों पर आम सहमति बनी। इसके अलावा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने पर भी जोर दिया गया। अभियान जारी रखने का निर्णय लिया गया।
नगर पालिका के सभागार में अध्यक्ष नेहा वर्मा की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई। सभासदों ने वार्डवार समस्या गिनाईं। साथ ही, नए कार्यों के प्रस्ताव भी सौंपे गए। अध्यक्ष ने कहा कि शहर के समुचित विकास में सभी सभासदों का योगदान जरूरी है। हम सभी मिलकर शहर का कायाकल्प करें। जनता के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश जारी रहेगी। बजट के हिसाब से शहर की सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। इस दौरान अधूरी परियाेजनाओं को भी पूरा करने के लिए चर्चा की गई।
इसके अलावा गलियों, मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों की सफाई एवं पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने शहर के समुचित विकास में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रभारी ईओ सत्येंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सभासद अमरावती देवी, परमेश्वर कुमार उर्फ पप्पू शुक्ल, राजन ठाकुर, इंद्रावती, मंजू श्रीवास्तव, ममता सोनकर आदि मौजूद रहीं।