{"_id":"65bab05fde7096e38f00fcba","slug":"boycott-of-work-of-revenue-courts-basti-news-c-207-1-sgkp1006-110831-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अधिवक्ताओं ने किया राजस्व न्यायालयों का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अधिवक्ताओं ने किया राजस्व न्यायालयों का कार्य बहिष्कार
Thu, 01 Feb 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजस्व न्यायालयों में मुकदमों के निस्तारण को लेकर अधिवक्ताओं के सभी संगठन नाराज हैं। अधिवक्ताओं ने अब तक निस्तारित मुकदमों में अधिकांश मामलों को मनमाने ढंग से निपटाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार कर दिया। बाद में जनपद बार एसोसिएशन के सभागार में संयुक्त बार के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं की बैठक हुई।
सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री दयाशंकर दूबे ने कहा कि डीएम के निर्देश का अधीनस्थ राजस्व व चकबंदी न्यायालयों की ओर से पालन नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि इन न्यायालयों में मनमाने ढंग से आदेश पारित किए जा रहे हैं। वादकारी न्याय पाने की उम्मीद लगाए थे, मगर न्याय नहीं मिल रहा है। इससे वादकारी नाराज हैं। दी यंग बार के महामंत्री अंगद मिश्र ने बताया कि राजस्व व चकबंदी न्यायालय बिना अधिवक्ता या वादकारी के पहुंचे ही मुकदमों का निस्तारण कर रहे हैं। जो न्यायसंगत नहीं है।
इस मौके पर जनपद बार के महामंत्री रवि शंकर शुक्ल, भूपेश कुमार शुक्ल, शिवाकांत तिवारी, सर्वेश कुमार पांडेय, राहुल शंकर दुबे, राजेंद्र प्रसाद सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।