{"_id":"5f294dc78ebc3e9fdc6c501f","slug":"boy-trapped-in-pickup-basti-news-gkp3605505171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप में फंसकर कुछ दूर तक घिसटता चला गया मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप में फंसकर कुछ दूर तक घिसटता चला गया मासूम, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप में फंसकर कुछ दूर तक घिसटता चला गया मासूम, मौत
एक अन्य हादसे में वाराणसी के दवा व्यवसायी की मौत
बस्ती। अलग-अलग दो सड़क हादसों में बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। बस्ती-कांटे मार्ग पर मुंडेरवा के जगदीशपुर मंझरिया के पास पिकअप में फंसकर 10 वर्षीय सत्यम कुछ दूर तक घिसटते चला गया। इससे उसे काफी चोटें आ गईं। जिला अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना रुधौली के दमया चौराहे के पास हुई। स्कूटी सवार वाराणसी के मैदाग्नी निवासी विकास कुमार गुप्त (34) की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह वाराणसी से सिद्धार्थनगर स्कूटी लेकर जा रहा था।
सिद्धार्थनगर में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूल में कार्यरत पत्नी पूजा गुप्त को कुछ जरूरी कागजात देने के लिए मंदाग्नि निवासी विकास कुमार गुप्ता (34) स्कूटी से सोमवार शाम निकले। रात करीब 12 बजे बस्ती-बांसी मार्ग पर रुधौली थानांतर्गत दमया चौराहे के पास एक पिकअप ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक विकास दवा का व्यवसाय करते थे। दो भाइयों में विकास दूसरे नंबर पर थे। उनकी एक साल की बेटी भी है।
बंदर देखकर भागा, पिकअप ने कुचल दिया
सत्यम के पिता ग्राम जगदीशपुर मझरिया निवासी दिलीप गुप्ता कस्बे में चाट का ठेला लगाते हैं। सत्यम गुप्ता (10) वहीं के गौरव विद्या मंदिर में कक्षा पांच का छात्र था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे घर के पास सत्यम के सड़क के बगल से गुजरते समय अचानक बंदर आ गया। सत्यम सड़क के दाहिने तरफ भागा। तभी मुंडेरवा से बस्ती की तरफ जा रही पिकअप ने चपेट में ले लिया। पिकअप में फंसकर करीब बीस मीटर तक सत्यम घिसटता रहा। घायलावस्था में जिला अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भाग निकले पिकअप को स्थानीय लोगों की मदद से कुसम्हा के पास से पकड़ लिया गया। चार भाई-बहनों में वह तीसरे नंबर पर था।