फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Boy Dead body found in Saryoo

चौथे दिन 20 किमी दूर मिला सरयू में लापता बालक का शव

Mon, 11 Apr 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Boy Dead body found in Saryoo
चौथे दिन 20 किमी दूर मिला सरयू में लापता बालक का शव
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। आठ मार्च को दोस्तों संग सरयू नदी में स्नान करते समय लापता हुए दस वर्षीय बालक राजेश का शव सोमवार को आंबेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत एनटीपीसी टांडा के पास मिला। सोशल मीडिया के जरिए सूचना मिलने के बाद पिता राम अजोर ने शव की पहचान अपने बेटे राजेश के रूप में की।

थाना प्रभारी इब्राहिमपुर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की सोमवार को एनटीपीसी के पास सरयू नदी में एक बालक का शव कुछ लोगों ने देखा। जिसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने की कोशिश की तो उसके पिता ने पहचान की। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर बड़का पुरवा गांव निवासी राम अजोर का दस वर्षीय पुत्र राजेश आठ मार्च को गांव के दक्षिण सरयू नदी के उनियार घाट के पास अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नहाने गया था। नदी के तेज बहाव में राजेश लापता हो गया था। उसके बाकी दोस्त किसी तरह से बच गए थे। पुलिस ने ग्रामीण की मदद से नदी में काफी खोजबीन की लेकिन राजेश का कुछ पता नहीं चल सका। आंबेडकरनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed