फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Boundary pillars were installed at 128 marked locations

Basti News: 128 चिह्नित स्थानों पर सीमा स्तंभ लगाए गए

Tue, 20 May 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 20 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Boundary pillars were installed at 128 marked locations
भानपुर। तहसील क्षेत्र के 429 राजस्व गांवों के 807 विभिन्न स्थानों पर गांव की सरहदी सीमा तय करने के लिए नए सिरे से सीमा स्तंभ लगाए जा रहे हैं। गांवों में पूर्व से चिह्नित सरहद पर सीमा स्तंभ लगने से दो गांवों के बीच होने वाला सीमा विवाद जहां कम होगा, वहीं दूसरी ओर धारा-24 के तहत भूमि पैमाइश में भी राजस्व टीम को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

अभी तक 128 चिह्नित स्थानों पर सीमा स्तंभ लगाए जा चुके हैं। तहसील क्षेत्र में कुल 1472 सीमा स्तंभ स्थल है।
तहसीलदार अभयराज ने बताया कि जिसमे क्षेत्र के भानपुर, उकडा, जमोहना, जोगिया, भींवापार, सिलवटिया, बडोखर, परसौना, औडजंगल सहित अन्य गांवों के नाम शामिल हैं। बताया कि इसके लिए संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल की टीम लगाई गई है। राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष चौबे, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी व पूर्व अध्यक्ष संतोष चौधरी कहते है कि गांवों में सीमा स्तंभ लगने से राजस्व भूमि पैमाइश संबंधी शिकायतों का निस्तारण करने में आसानी होगी और काश्तकारों को भी सीमांकन से संतुष्टि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed