फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Both the nominees arrested for killing an auto driver

ऑटो चालक की हत्या के दोनों नामजद गिरफ्तार

Wed, 10 Feb 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Both the nominees arrested for killing an auto driver
ऑटो चालक की हत्या के दोनों नामजद गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। शहर के रौतापार मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय ऑटो चालक महेंद्र की गैर इरादतन हत्या मामले में नामजद दोनों आरोपितों को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात ब्लॉक रोड स्थित पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि मृतक के भाई राजकपूर की तहरीर पर नीरज व शिवा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

रौतापार निवासी राज कपूर ने मंगलवार को तहरीर देकर कहा था कि उसका भाई महेंद्र उर्फ करिया ऑटो चलाकर जीवन यापन करता था। सात फरवरी की रात करीब 10 बजे महेंद्र ऑटो चलाकर घर पहुंचा। अपने बच्चों को ढूंढते हुए गली में गया तो वहां पड़ोस के नीरज व शिवा से किसी बात पर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर महेंद्र को काफी मारापीटा। इसके बाद पुलिस को खबर किए बिना परिवार वाले निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद घर लेकर चले आए। सोमवार रात में महेंद्र ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed