{"_id":"6a88a3b5a948bdec94075df1","slug":"both-clone-trains-were-delayed-by-two-and-a-half-hours-causing-inconvenience-to-passengers-basti-news-c-207-1-bst1005-164784-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दोनों क्लोन ट्रेनें ढाई घंटे तक लेट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दोनों क्लोन ट्रेनें ढाई घंटे तक लेट, यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी बस्ती। त्योहार के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़ के बीच शुक्रवार को बस्ती रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दोनों क्लोन ट्रेनें देरी से चलीं। दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन करीब दो घंटे और बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली बरौनी-नई दिल्ली क्लोन करीब ढाई घंटे देरी से चली। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
त्योहार के कारण दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बनी हुई है, जबकि मुंबई कीे ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अजीत यादव अमृतसर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे। उनकी ट्रेन निर्धारित समय पर थी। यात्री शुभम राजपूत दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। उनकी ट्रेन करीब ढाई घंटे लेट थी। उन्होंने कहा कि ट्रेन के विलंब से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों की यात्रा समय पर पूरी हो और सभी यात्री सुरक्षित यात्रा करें। संवाद