फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of married woman found hanging from a noose.

Basti News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 02 Sep 2026 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging from a noose.
सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टोआ में हुई विवाहिता की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौवा गांव में बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे रवि प्रकाश की पत्नी सरोज जायसवाल (35) का शव फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

मृतका के ससुर जगन्नाथ ने बताया कि घर पर महिलाएं पूजा-पाठ करने गई थीं। बहू अंदर में बच्चों शैलजा, श्रेया, अनिरुद्ध आदि के साथ थी। वे नाती को लेकर बाहर टहल रहे थे। बच्चा रोने लगा तो उन्होंने बहू को आवाज लगाई। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजे को रॉड से तोड़ा। अंदर में उसका शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

आनन-फानन उसे नीचे उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौवा पहुंचे, जहां से रेफर कर दिया गया। एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय उनके बेटे रवि प्रकाश एंबुलेंस ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की सास सरोज, पिता राम चंदर, भाई विश्वनाथ, शेषनाथ, कैलाशनाथ आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर आई पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed