फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of a teenager found in the water by the pond in Basti.

UP: पोखरे के किनारे पानी में मिला किशोर का शव, परिजनों का आरोप-'ये हत्या है'- गले पर चोट का निशान

Sun, 28 Jun 2026 02:53 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: Rohit Singh Updated Sun, 28 Jun 2026 02:53 PM IST
सार

वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के भैंसानाथ मंदिर के पास स्थित पोखरे के किनारे पानी में एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महदो गांव निवासी 16 वर्षीय विनय गौड पुत्र उदय राज गौड के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर वॉल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। 

विज्ञापन
Body of a teenager found in the water by the pond in Basti.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के महदो निवासी विनय गौड(16) पुत्र उदय राज गौड का शव भैंसानाथ मंदिर के समीप स्थित पोखरे के किनारे पानी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने हेतु विधिक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। गले पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


रविवार को वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के भैंसानाथ मंदिर के पास स्थित पोखरे के किनारे पानी में एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महदो गांव निवासी विनय के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर वॉल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया।

विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और विनय की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
 बताया जाता है कि मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए थे।

ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का भी आरोप है कि विनय की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

16 साल के बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed