फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Boat Turn Out and 1 died

कुआनों नदी में नाव पलटने से चार किशोर डूबे,एक की मौत

Sun, 13 Mar 2022 09:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
Boat Turn Out and 1 died
कुआनो नदी में असंतुलित होकर नाव पलटी, किशोर की मौत
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती)। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के घोपघाट ढोरिका के पास नाव पलटने से रविवार दोपहर चार दोस्त कुआनो नदी में बंधी नाव को खुद खोलकर खेते हुए गहरे पानी में चले गए। इसी बीच असंतुलित होकर नाव पलट गई जिससे डूबकर एक किशोर की मौैत हो गई। जबकि अन्य तीन किशोर किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर बरगदवा मड़वानगर निवासी 15 से 17 आयुवर्ग के छह-सात दोस्त घर से करीब दो किलोमीटर दूर कुआनो नदी के ढोरिका गांव के पीछे स्थित घोपघाट पर नहाने पहुंचे। घाट पर बंधी एक नाव खोलकर उनमें से अंकित पटेल, अंकित पुत्र तुलसीराम (दोनों का नाम अंकित), ऋतिक पुत्र राकेश और रामजी सवार हो गए। नाव रामजी चलाने लगा। साथ गए अंकित पटेल ने बाद में बताया कि रिषू और रिषभ भी साथ गए थे, लेकिन वे नाव पर नहीं बैठे। नदी की धारा में पहुंचने के बाद कुछ अन्य लड़के नाव में चढ़ने लगे। इस दौरान नाव असंतुलित होकर डूब गई। आसपास खड़े अन्य लड़कों ने शोर मचाया। कुछ ही देर में अंकित, अंकित पटेल और रामजी किसी तरह पानी से बाहर आ गए। लेकिन, ऋतिक (16) लापता हो गया। आनन-फानन में सूचना गांव में पहुंची और बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम सदर आनंद श्रीनेत, एसओ पुरानी बस्ती आलोक श्रीवास्तव, वाल्टरगंज विनय कुमार सिंह के अलावा आसपास गांवों के सैकड़ों लोग पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद पहुंचे गोताखोरों ने घंटे भर मशक्कत के बाद शव निकाला। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव भी पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार को ढाढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed