फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Board exam: 37 objections on center determination in three days

बोर्ड परीक्षा : केंद्र निर्धारण पर तीन दिन में 37 आपत्तियां

Thu, 04 Dec 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 04 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Board exam: 37 objections on center determination in three days
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जारी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची को लेकर बखेड़ा शुरू हो गया है। तीन दिन के भीतर विभागीय कार्यालय में 37 आपत्तियां दर्ज की जा चुकी है। अभी अगले दिन बृहस्पतिवार को भी आपत्तियां दाखिल करने का वक्त बचा हुआ है। अधिकांश आपत्तियों में विद्यार्थियों के सेंटर मानक से अधिक दूरी पर बनाए जाने की दलील दी गई है।
विज्ञापन

जिले में इस बार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में पंजीकृत 74158 विद्यार्थियों के लिए 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 54 सहायता प्राप्त और 53 वित्तविहीन और 10 राजकीय विद्यालय शामिल है। इन सेंटरों पर कुल 401 विद्यार्थियों का परीक्षा कराया जाना है। जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है वहां अध्ययनरत बालिकाओं को स्वकेंद्र की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा केंद्र नहीं बनाए गए 284 विद्यालयों के बालक- बालिकाओं को निकटतम परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

परिषद की ओर से केंद्रों की सूची जारी करने के बाद 4 दिसंबर तक जिले स्तर आपत्तियां मांगी गई है। ताकि यदि कोई त्रुटि हो तो उसे समय रहते संशोधित कर ली जाए। व्यवस्था बनाई गई है कि 11 दिसंबर तक डीएम की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति सभी आपत्तियों का निस्तारण करेगी। इसके बाद रिपोर्ट परिषद को भेज दिया जाएगा। जिला स्तरीय समिति के रिपोर्ट में यदि कुछ गड़बड़ी सामने आई तो परिषद परीक्षा केंद्रों में कुछ फेरबदल करके अंतिम सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed