{"_id":"66994be699eb25701b0f12b4","slug":"blocked-the-paved-road-by-barricading-it-as-their-land-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120672-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पक्की सड़क को अपनी जमीन बताकर बैरिकेडिंग कर किया अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पक्की सड़क को अपनी जमीन बताकर बैरिकेडिंग कर किया अवरुद्ध
विज्ञापन
हर्रैया। परसौडा गांव को जोड़ते हुए त्रिलोकपुर (तिवारी गंज) बाजार को जाने वाली सड़क को बगल के गांव शिवाजोत के रहने वाले दो लोगों ने अपनी जमीन बताते हुए बांस-बल्ली का बैरिकेड लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह जब गांव से निकल कर राहगीर और स्कूली बच्चों के वाहन मौके पर पहुंचे तो वहां बैठे लोगो ने आगे जाने से रोक दिया। जानकारी होने पर दर्जनों लोग मौके पर जुट गए। घंटों रास्ता अवरुद्ध होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम विनोद कुमार पांडेय पुलिस के साथ पहुंचे और रास्ता खुलवाया।
लालाजोत गांव निवासी शिवम दुबे वा घनश्याम दुबे का बाग मालकान का मुसतरका जमीन है ।इसी बाग से होकर परसौडा गांव से होते हुए त्रिलोकपुर बाजार तक जाने के लिए वर्षों से रास्ता जाता है। पहले मिट्टी की पटाई के बाद खड़ंजा और बाद में लोक निर्माण विभाग की ओर से पिच मार्ग बनाकर पक्का रास्ता बना दिया गया है।
बृहस्पतिवार की सुबह जब आसपास के लोग सड़क पर गांव वा बाजार जाने के लिए निकले तो सड़क पर बैरिकेडिंग देख वापस अन्य रास्ते से गंतव्य तक गए। थोड़ी देर बाद जब स्कूली बच्चों को लेकर वाहन पहुंचा तो वहां बैठे दोनों लोगों ने दूसरे रास्ते से जाने के कहा। रास्ता अवरुद्ध किए जाने की सूचना बच्चों के घर वालों तक पहुंची तो दर्जनों लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
इसके बाद सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई। नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क अवरुद्ध करने वाों से बातचीत कर बैरिकेडिंग हटवाया। गांव वालों ने बताया कि आपसी मुटाव के चलते विरोध दर्ज कराने के लिए मार्ग अवरूद्ध किया गया था।