फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   block workers protested

ब्लॉक पर तालाबंदी कर धरने पर बैठे कर्मचारी

Wed, 31 Jan 2018 11:51 PM IST
basti
basti Updated Wed, 31 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
block workers protested
बैछक के दौरान मौजूद कर्मचरी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। सहकारिता चुनाव में नामित निर्वाचन अधिकारी को बंधक बनाकर चार घंटे तक अपने कब्जे में रखने के मामले ने बुधवार को तूल पकड़ लिया। सरकारी अधिकारी के साथ हुई दुस्साहसिक वारदात के विरोध में दुबौलिया ब्लॉक के कर्मचारियों ने एकजुट होकर ब्लॉक के गेट पर ताला बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और ब्लॉक कर्मियों की सुरक्षा की मांग की। उधर, जिला मुख्यालय पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उप्र ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ से जुड़े कर्मचारी भी ब्लॉक कर्मियों के समर्थन में उतर आए। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही, इस मामले में हीलाहवाली बरतने पर निर्णायक लड़ाई छेड़ने की चेतावनी दी। घटना के संबंध में प्रभारी एसपी नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


चार दिन में कार्रवाई न हुई तो करेंगे विरोध प्रदर्शन
दुबौलिया के एडीओ पंचायत प्रदीप श्रीवास्तव के साथ मंगलवार को हुई घटना के विरोध में बुधवार को सभी कर्मचारी संगठन एकजुट होकर आंदोलन की रणनीति बनाते रहे। विकास भवन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। इसके बाद जिला व पुलिस प्रशासन को ज्ञापन भेजा गया। इसके माध्यम से अल्टीमेटम दिया गया कि चार दिन के भीतर यदि कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पांच फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

 उधर, दुबौलिया ब्लॉक पर धरना दे रहे कर्मचारियों का कहना था कि ब्लॉक कर्मियों से अक्सर दुर्व्यवहार किया जाता है लेकिन न तो पुलिस संज्ञान लेती है और न ही उच्चाधिकारी साथ खड़े होते हैं। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी बजरंगबाण चौधरी, शेषराम दिवाकर, अरुण कुमार, सत्येंद्र चौधरी, संदीप चौधरी, शारदा श्रीवास्तव, अमित प्रकाश, वरिष्ठ सहायक राजेश सिंह, सहायक लेखाकार मोहम्मद रज्जाक, मोहम्मद अनीस, विनोद कुमार, सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पेशकार, विश्वंभर नाथ शर्मा, महेंद्र प्रताप आदि ने प्रदर्शन में शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विकास भवन में पारित किया गया निंदा प्रस्ताव
विकास भवन में बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एडीओ पंचायत संघ के मंत्री राम मनोहर मिश्र, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अरुणेश पाल, ग्राम विकास अधिकारी संघ के मंत्री अमरनाथ गौतम, ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल संघ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय आर्य, विकास भवन कर्मचारी संघ के महामंत्री राम अधार पाल ने घटना के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया।


यह हुआ था दुबौलिया में
मंगलवार सुबह आठ बजे दुबौलिया साधन सहकारी समिति के चुनाव के लिए नामित चुनाव अधिकारी एडीओ पंचायत प्रदीप श्रीवास्तव समिति पर पहुंचे। यहां उनकी स्कूटी खड़ी मिली लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं लगा। उनके लापता होने की खबर पर पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस को खबर मिली कि उन्हें कुछ लोगों ने बंधक बना लिया है। इसके बाद उच्चाधिकारियों के दबाव में आरोपियों ने उन्हें कस्बे के पास छोड़ दिया। जहां से वह दोपहर 12:40 बजे पैदल समिति तक पहुंचे। इस मामले में प्रदीप श्रीवास्तव की तहरीर पर बीडीसी सदस्य सुनील सिंह और राजेंद्र सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed