फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Block wise camps will be organized for the disabled

Basti News: दिव्यांगजनों के लिए ब्लाॅक वार लगेगा शिविर

Thu, 08 May 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 08 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Block wise camps will be organized for the disabled
गौर। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उनकी आवश्यकता के अनुसार निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण मुहैया कराने के लिए ब्लॉकवार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने सभी बीडीओ व नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

नगर पालिका बस्ती व सदर ब्लॉक में 13 मई को, सांऊघाट में 15 को, बनकटी में 17 को, बहादुरपुर में 20 को, दुबौलिया में 22 को, हरैया में 24 को, विक्रमजोत में 27 को, परशुरामपुर में 29 को शिविर लगेगा। गौर में 31 मई को, जबकि सलटौआ गोपालपुर ब्लॉक में 3 जून को, रामनगर में 5 जून को, रुधौली में 10 जून को, कप्तानगंज में 12 जून को और कुदरहा ब्लॉक में 17 जून को शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

परशुरामपुर ब्लॉक में तैनात एडीओ समाज कल्याण संदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए जिन दिव्यांगजन व्यक्तियों को तीन वर्ष के अंदर सहायक उपकरण जैसे ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्मार्ट केन, स्मार्टफोन, टैबलेट, बनावटी अंग-कृत्रिम हाथ पैर, कैलिपर्स नहीं मिला है उनको चिह्नित किया जाएगा। इसके साथ ही एक अप्रैल 2024 के बाद विवाह करने वाले दिव्यांगजनों को शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed