फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BLO sent to prepare voter list

मतदाता सूची तैयार करने के लिए भेजे गए बीएलओ

Thu, 13 Oct 2022 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
BLO sent to prepare voter list
मतदाता सूची तैयार करने के लिए भेजे गए बीएलओ
विज्ञापन

भानपुर। नवसृजित नगर पंचायत भानपुर में होने वाले निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने को लेकर बृहस्पतिवार को बीएलओ को प्रपत्र देकर क्षेत्रों में भेजा गया।
तहसील सभागार में एसडीएम व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से सभी को आवश्यक निर्देश के साथ मतदाताओं के नाम परिवर्धन, विलोपन और संशोधन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। नए मतदाता बनने के लिए आवेदक की आयु पहली जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। अधिशाषी अधिकारी भानपुर ऋचा सिंह ने बताया कि नगर पंचायत की मतदाता सूची तैयार करने के लिए सभी बीएलओ को ग्राम पंचायत 2015 की मतदाता सूची भी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके आधार पर गठित 15 वार्डों जयनरायन नगर, महाराणा प्रताप नगर, कुंवरनगर, वशिष्ठनगर, शक्तिनगर, जगदीशपुर, लक्ष्मणनगर, अटलनगर, कृष्णानगर, सोनहा, परशुरामनगर, आजादनगर, आदर्शनगर, शिवाजीनगर, दीनदयाल नगर में शामिल सभी आवासों में जाकर लोगों से जानकारी हासिल कर नई मतदाता सूची तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने नगर पंचायत से जुडे़ लोगों से त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने में 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूरी करने वाले छूटे हुए सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, मृत हो चुके लोगों के नाम कटवाने और गलत नामों को संशोधित कराने में बीएलओ को सहयोग करने की अपील की है। इस मौके पर अविनाश मिश्र, नीतीश श्रीवास्तव व बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed