{"_id":"61bb81a25a056c763005d04a","slug":"blame-for-blackmail-basti-news-gkp42013746","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: मेरठ के युवक पर युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: मेरठ के युवक पर युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Fri, 17 Dec 2021 02:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:35 PM IST
सार
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ले चुका है 90 हजार, इसके बाद भी डिमांड करने पर दी गई कोतवाली में तहरीर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी करीब 90 हजार रुपये के जेवरात युवती से ले चुका है। इसके बाद भी उसने जब रुपये की मांग की तो युवती ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
कोतवाल राधेश्याम राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेरठ के गुलेठी निवासी कादिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
शहर के मोहल्ले की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर बताया है कि उसके मोबाइल नंबर पर फोन कर एक युवक धमकी देने लगा। साथ ही अश्लील बातें भी करता था। आरोप है कि उसने किसी तरह युवती का एक अश्लील वीडियो भी बना लिया और फिर इसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन
लोकलाज के डर और पीछा छुड़ाने के लिए युवती ने बिना किसी को कुछ बताए 90 हजार रुपये कीमत की सोने की अंगुठी व चेन उसे दे भी दिया। लेकिन इसके बाद भी युवक लगातार दबाव बनाने लगा। कोतवाली पुलिस ने आरोपी कादिर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन