फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BKU submitted memorandum

भाकियू ने चारों तहसीलों में सौंपा ज्ञापन

Tue, 30 Jun 2020 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
BKU submitted memorandum
हर्रैया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BASTI
भाकियू ने चारों तहसीलों में सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती। भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी के संयोजन में जिले के चारों तहसील में एसडीएम को ज्ञापन दिया। यूनियन पदाधिकारियों ने किसान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

बस्ती सदर तहसील के अध्यक्ष फूलचंद्र चौधरी, हर्रैया में हरिप्रसाद, भानपुर में श्याम नरायन सिंह व रुधौली में रामकृष्ण चौधरी के नेतृत्व में धरना देकर ज्ञापन दिया गया। मंडल महासचिव शोभाराम ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं। इससे कृषि लागत में भी बढ़ोतरी हो रही है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में नहीं लाना चाहती है। किसानों को उनके बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराने, बंद पड़ी बस्ती व वाल्टरगंज चीनी मिल को चलाने की मांग की जा रही है। किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, फल-सब्जी, दूध, पोल्ट्री, फिशरीज, मधुमक्खी पालकों को लॉकडाउन में हुए नुकसान की भरपाई की जाए। किसान सम्मान निधि की धनराशि छह हजार से बढ़ाकर 24 हजार रुपये की जाए। बिजली दरों को कम करने, नलकूपों पर 16 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की गई है। इस मौके पर उपाध्यक्ष दीवान चंद पटेल, राम मनोहर चौधरी, रामचंदर सिंह, घनश्याम चौधरी, सत्यराम, रामसूरत, फूलचंद शर्मा, राम सुरेमन, त्रिवेनी चौधरी, राम महीपत, गौरीशंकर, रामफेर, गंगाराम, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, चंद्र प्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed