फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP workers took out a rally to make every home Tiranga a success

Basti News: हर घर तिरंगा को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने निकाली रैली

Tue, 12 Aug 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a rally to make every home Tiranga a success
बस्ती। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को ग्रामीण क्षेत्राें में भाजपा ने तिरंगा रैली निकाली। लोग हाथ में तिरंगा लिए हुए नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन

भानपुर संवाद के अनुसार, रामनगर ब्लाक परिसर से दुबौली पड़ाव तक ब्लाक प्रमुख यशकांत सिंह व मंडल अध्यक्ष श्याम नाथ चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली। जयराम चौधरी, रामजनम, संजय पाण्डेय, गिरजेश मिश्रा, गिरजेश यादव, प्रदीप सिंह, वीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
लालगंज संवाद के अनुसार मंडल अध्यक्ष कुदरहा दुर्गेश कुमार अग्रहरि और ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे की अगुवाई में ब्लॉक मुख्यालय से यात्रा निकाली गई। कुदरहा बाजार होते वापस आई। बाल कृष्ण त्रिपाठी, महंथ पाल, फूल चंद्र पटेल, विश्वजीत पाल, मनीष त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कलवारी संवाद के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुसौरा पावर हाउस के हनुमान मंदिर से आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जन्म स्थली अगौना तक मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। चंद्रशेखर मुन्ना, डाॅ. शैलेंद्र कुमार दूबे, प्रेमप्रकाश चौधरी, संतोष सिंह, डाॅ. केपी मिश्रा, रमेश पांडेय, देव प्रकाश सिंह, पवन चौरसिया आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी संवाद के मुताबिक, नगर पंचायत बनकटी अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय व प्रधान संघ अध्यक्ष रवि चंद पांडेय, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, विवेकानंद शुक्ल, महामंत्री अतुल पाल, जगदंबा शुक्ल, पूर्व प्रधान परमात्मा यादव आदि शामिल रहे।


कुदरहा संवाद के अनुसार, तिरंगा यात्रा में गायघाट चेयरमैन प्रतिनिधि पिंटू तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा ब्रह्मदेव यादव, मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरी, महंत पाल, धर्मेन्द्र चौधरी, बेचूलाल अग्रहरी सहित कई प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पदाधिकारी, स्कूली बच्चे और कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed