फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP workers also plans made

मंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई

Wed, 19 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Wed, 19 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
BJP workers also plans made
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अमर उजाला
 केन्द्रीय रेल राज्य एवं दूर संचार स्वतंत्र प्रभार मंत्री मनोज  सिन्हा के बस्ती आगमन को लेकर मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर बैठक कर मंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई। 
विज्ञापन

भाजपा नगर इकाई की बैठक पार्टी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष  राजेन्द्र मिश्र राजन की अध्यक्षता में हुई। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बस्ती के लिये यह बड़ा अवसर है कि केंद्रीय मंत्रियों का निरंतर कार्यक्रम प्राप्त हो रहा है। उपलब्धियों के नये आयाम विकसित हो रहे हैं। बताया कि 21 अक्टूबर को दिन में 12 बजे केंद्रीय रेल राज्य  मंत्री मनोज सिन्हा रेल और दूर संचार के अनेक योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम, पूर्व एमएलसी दयाराम चौधरी, जिला महामंत्री राकेश  श्रीवास्तव, अनूप खरे, अभय पाल ने कहा कि पार्टी  नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम की सफलता के लिये पूरी ताकत से जुट जाएं। 
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि आशीष शुक्ल, प्रत्यूष विक्रम सिंह  ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल  इण्डिया से जोड़ने की दिशा में केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की  यात्रा  काफी महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मीडिया प्रभारी  अजय कुमार श्रीवास्तव,अखंड प्रताप सिंह, अमित  शुक्ल, विष्णु भाष्कर शुक्ल, सुभाष श्रीवास्तव, आलोक सरकारी, शरद सिंह  रावत, हिमांशु गुप्ता, रामानन्द उर्फ नन्हें, सरोज मिश्र, कुंदनलाल  वर्मा, अभिनव उपाध्याय, आलोक पाण्डेय, अजय पाल,  प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश ठाकुर, विजय ओझा, जीवन चौधरी, अश्विनी  श्रीवास्तव, महेन्द्र सोनकर आदि मौजूद रहे।
बभनान प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को गौर मंडल अध्यक्ष संतोष  शुक्ल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  रणनीति बनाई।
भाजयुमो संतकबीरनगर के युवा प्रभारी अमित शुक्ल ने कहा कि सांसद हरीश द्विवेदी  के प्रयास से लगातार विकास हो रहा है। केंद्रीय  मंत्रियों के आगमन से कार्यकर्ताओं में काफी  उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजयुमो के सेक्टर प्रभारी नितिन सिंह ने  कहा कि रेल राज्य मंत्री से जिले को विकास गति मिलेगी। बैठक का संचालन संतोष शुक्ल ने किया।
इस मौके पर अनुपम  पांडेय, नितेश सिंह, नरेंद्र मिश्र, मिश्रीलाल, अनिल सिंह, पवन कुमार,  अमरनाथ, मंशाराम, ठाकुर प्रसाद, जय प्रकाश, विनोद मिश्र, बालमुकुंद आदि मौजूद रहे।
टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं की आमा टिनिच में बैठक हुई। इसमें 21 अक्टूबर को  रेल राज्यमंत्री के स्वागत समारोह को लेकर चर्चा की गई।

 बैठक के पूर्व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगदीशपुर, नर्थरी , मझौवा  आदि गांवो में जा कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया। इस मौके पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष वरुण पांडेय, अनुपम पांडेय,  मोहम्मद खलील, श्याम बहादुर सिंह , नितेश सिंह, नितिन सिंह, महेश चौधरी, श्याम नरायन, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed