फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP women's wing takes out a march in support of Nari Shakti Vandan Act

Basti News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला विंग ने निकाली पदयात्रा

Sat, 18 Apr 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
BJP women's wing takes out a march in support of Nari Shakti Vandan Act
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पदयात्रा का संयोजन जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा द्वारा तथा नेतृत्व रौतापार सभासद मंजू श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के ऐतिहासिक निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया।
पदयात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता सुभाष श्रीवास्तव ‘डब्ल्यू’ के निवास से हुआ। यात्रा रौता चौराहा, मालवीय रोड होते हुए बादशाह टॉकीज, गांधीनगर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान महिला कार्यकर्ता नारी शक्ति का वंदन है, मोदी का अभिनंदन है और अब होगी संसद में नारी की भागीदारी जैसे नारों के साथ उत्साहपूर्वक आगे बढ़ीं। यात्रा के दौरान महिलाओं ने बाजार और मोहल्लों में जाकर अन्य महिलाओं को इस अधिनियम के लाभों के बारे में बताया तथा केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किए।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष शिवानी सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण का मार्ग है। दशकों से लंबित इस बिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पास कराकर यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा ही महिलाओं की सच्ची हितैषी है। इस अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी हर विधानसभा में महिला सम्मेलन आयोजित करके प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed