फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP's condition will be like Bengal in UP: Abu Azmi

यूपी में बंगाल जैसा होगा भाजपा का हाल: अबू आजमी

Tue, 26 Oct 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP's condition will be like Bengal in UP: Abu Azmi
सपा कार्यालय पर अबु आजमी का स्वागत करते सपाई। - फोटो : BASTI
यूपी में बंगाल जैसा होगा भाजपा का हाल: अबु आजमी
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिफ आजमी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का जो हाल बंगाल चुनाव में हुआ, वही हाल यूपी के चुनाव में भी होगा।
पार्टी कार्यालय पर सोमवार देर रात आयोजित कार्यक्रम में अबु आसिम आजमी ने बसपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि बसपा, भाजपा का अंग है। मायावती का भाजपा के साथ जाने का पुराना रिकार्ड है। वो खुलकर कह चुकी हैं कि सपा को हराने के लिए भाजपा को वोट करें। चुनाव में 100-100 मुस्लिमों को टिकट देकर वो वोट कटवाती हैं, ताकि भाजपा को फायदा मिल सके। चुनाव लड़ने में जुटी कांग्रेस को भी जमीनी हकीकत का आकलन कर लेना चाहिए। कांग्रेस बिहार में 70 सीट पर चुनाव न लड़ी होती तो वहां भाजपा हार जाती। ओबैसी को लेकर आजमी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा की आंधी चलने वाली है, जिसके बाद ओबैसी की आईएमआईएम जैसी वोट काटने वाली पार्टियां लापता हो जाएंगी।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि अबु आसिम आजमी जैसे नेताओं ने महाराष्ट्र में सपा के बैनर तले जो काम किया है, वह अब मील का पत्थर बन चुके हैं। इस मौके पर सपा नेताओं ने अबू आजमी को फूल-मालाओं से स्वागत किया। मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामललित चौधरी, राजेंद्र चौधरी, दूधराम, जमील अहमद, अरविंद सोनकर, जावेद पिंडारी, विजय विक्रम आर्य, मो. जावेद, हाफिज इलियास, सिद्धेश सिन्हा, मो. सलीम, मो. उमर, निसार अहमद, अब्दुल वफा, अली हसन, अब्दुल मोईन, मो. शकील, मो. हामिश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed