{"_id":"57acbf8b4f1c1b7102ee52dd","slug":"bjp-procession-pulled-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने जूलूस निकाला, ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने जूलूस निकाला, ज्ञापन दिया
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
विधायक डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल के साथ भाजपा कार्यकर्ता ने प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश नेतृत्व के आह्ववान पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने बुधवार को ‘बहन बेटी के सम्मान में, भाजपा मैदान में’ का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। गोरखपुर के सदर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे, जहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। जिसमें बुलंदशहर की घटना पर न्यायोचित कार्यवाई करने के अलावा हाइवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने, 100 नंबर की सूचना को सख्ती से पालन करने के साथ ही अपराधों का पंजीकरण किए जाने, बगैर जाति-मजहब देखे अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
गोरखपुर सदर विधायक ने कहा कि बुलंदशहर में जो घृणित कुकृत्य हुआ उसको मंत्री आजम खां का राजनैतिक षड़यंत्र बताना पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर में हुई इस वीभत्स घटना की सीबीआई जांच की मांग की। जिला उपाध्यक्ष विनोद शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, जिला महामंत्री राकेश श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
इस मौके पर महामंत्री विवेकानंद मिश्र, अश्वनी उपाध्याय, भानु प्रकाश मिश्र, करुणा सिंह, महेश सोनकर,शिव आज्ञा मौर्या, जटा शंकर शुक्ल, केडी चौधरी, संजय चौधरी, ममता पांडेय, अनूप खरे, रूपम श्रीवास्तव, तृप्ति गुप्ता,काजल देवी, तप्पा नाथ पांडेय, अश्वनी श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, इंद्रजीत चौधरी, गुलाब श्रीवास्तव, इंद्रशेन उपाध्याय, नन्हे भईया, रमेश तिवारी, राम उग्रह जायसवाल, अजीत शुक्ल, जगदम्बा शुक्ल, धमेंद्र जायसवाल, राजन पाण्डेय, राजन पाल,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।