फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP officials women

Basti News: भाजपा पदाधिकारियों ने महिलाओं से की चाय पर चर्चा

Tue, 13 Feb 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 13 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
BJP officials women
शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिए गए टिप्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा पदाधिकारियों ने सोमवार को अमहट घाट पर स्वयं सेवी सहायता समूह की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान सरकार की ओर से महिला हितों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं को केंद्र में रखकर मोदी व योगी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। इससे महिलाओं को लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। सुरक्षा तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रयत्नशील है। प्रधानमंत्री के एजेंडे में महिला सशक्तीकरण मुख्य बिंदु है। 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 पार के लक्ष्य के साथ केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि शक्ति वंदन कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह तथा एनजीओ की महिलाओं को पार्टी की ओर से सम्मानित भी किया जा रहा है। इस मौके पर महिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह, जिला संयोजक रामचरन चौधरी, अखंड प्रताप सिंह, यशकांत सिंह, आशा देवी, सरोजनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed