फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP Mahila Morcha surrounded the residence of SP MP, raised slogans

Basti News: भाजपा महिला मोर्चा ने घेरा सपा सांसद का आवास, नारेबाजी

Tue, 12 May 2026 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha surrounded the residence of SP MP, raised slogans
सांसद आवास के सामने धरना देती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता-स्रोत पार्टी
बस्ती। भाजपा के महिला जन आक्रोश अभियान के अंतर्गत सोमवार को बस्ती में रुधौली एवं कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में सपा सांसद के आवास का घेराव किया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए सपा के महिला विरोधी चरित्र के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो लोग महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की बात नहीं करते, उन्हें जनता जवाब देने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी केवल वोट बैंक की राजनीति करती है, जबकि महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के मुद्दे पर हमेशा मौन रहती है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed